Post: स्वास्थ्य विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न..विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशविभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न..विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशविभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

61 Views

महासमुंद 14 मई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में आज विभागीय वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव द्वारा की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, सभी विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड लेखा प्रबंधक, जिला सलाहकार एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में स्वास्थांक (50 पॉइंट इंडिकेटर), मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत, सिकल सेल, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, टेली परामर्श, डायलिसिस सेवाएं, वित्तीय प्रगति एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरसीएच पोर्टल में 100 प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए तथा यू-विन पोर्टल में सभी टीकाकरण सत्रों को नियमित रूप से ऑनगोइंग कर अपडेट किया जाए। टीकाकरण कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित लंबित भुगतानों का निराकरण अधिकतम 7 दिवस के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र में गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें भर्ती कराने एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मैदानी स्वास्थ्य अमले को कुपोषण प्रभावित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राव ने कहा कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं जनसामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने हेतु गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post