
महासमुंद 5.5.2026: मिली जानकारी अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका (सुंदरगढ़) निवासी मनबोध कोड़ाकू अपने परिवार के साथ दिनांक 10/11/2025 को सूबह 10 बजे ग्राम कैलाशपुर में अपने स्वयं के भूमि में धान कटाई कर रहा था । तभी दुलिकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नि किरण साहू ने मनबोध कोड़ाकू के खेत में जा कर कहने लगे की ये जमीन हमारा है तुम क्यों धान कटाई कर रहे हो बोलकर उक्त धान कटाई को लेकर मनबोध एवं उसके परिवार के साथ जाति सूचक गाली -गलौच कर मनबोध एवं उसके परिवार को धमकाने एवं खेत में लगे धान फसल को चोरी-छिपे SDM के द्वारा जप्ती कराने के संबंध में शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही होने पर पीड़ित मनबोध कोड़ाकू ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है |

फर्जी शिकायत में मनबोध कोड़ाकू के धान फसल को SDM ने किया जप्ती
दुलिकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नि किरण साहू के द्वारा मनबोध कोड़ाकू के भूमि स्वामी हक़ के कृषि भूमि पर जबरन विवादित कर एक फर्जी शिकायतकर्ता ग्राम कैलाशपुर निवासी प्रहलाद बरिहा के द्वारा SDM पिथौरा में शिकायत करवाया गया है | उक्त फर्जी शिकायतकर्ता प्रहलाद बरिहा के द्वारा न्यायालय में किसी प्रकार की दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया फिर भी SDM बजरंग सिंह वर्मा के द्वारा दिनांक 11/12/2025 को गुपचुप तरीके से मनबोध कोड़ाकू के बिना जानकारी में उक्त कृषि भूमि के धान फसल को काटकर जप्ती करा दी गई है |

भाजपा नेता के इशारे में काम कर रही है पुलिस एवं प्रशासन, आदिवासी परिवार के साथ जाति सूचक गाली – गलौच करने एवं चोरी-छिपे धान फसल को SDM के द्वारा जप्ती करने का आरोप
उक्त गुपचुप तरीके से जप्ती की गई धान फसल के संबंध में दिनांक 19/12/2025 को मनबोध कोड़ाकू ने शासन- प्रशासन में शिकायत की , जिस पर कमिश्नर रायपुर के द्वारा उक्त धान फसल जप्ती के संबंध में दिनांक 09/02/2026 को कलेक्टर महासमुंद को कार्यवाही के लिए कहा गया था | लेकिन कलेक्टर महासमुंद के द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई | इसी तरह पिथौरा SDM बजरंग सिंह वर्मा के द्वारा धान को गुपचुप तरीके से जप्ती कर देने के कारण मनबोध कोड़ाकू और उसके परिवार आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं | परिवार का पालन-पोषण करने में दूभर हो गया है |
भाजपा नेता दुलीकेशन साहू के दवाब में है प्रशासन
पीड़ित मनबोध कोड़ाकू के अनुसार दुलीकेशन साहू भाजपा नेता होकर प्रभावशाली व्यक्ति है तथा उसकी पत्नी किरण साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत डोंगरीपाली का सरपंच है | दुलीकेशन साहू का सांसद, मंत्री, विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ घनिष्टता है | जिसके कारण महासमुंद एसपी एवं कलेक्टर दुलीकेशन साहू के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं |
आदिवासी परिवार को पुलिस एवं प्रशासन कर रहा है प्रताड़ित
मनबोध कोड़ाकू अपने परिवार के साथ थाना पिथौरा में दिनांक 10/11/2025 को तथा दिनांक 18/11/2025 को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के समक्ष लिखित में शिकायत की । उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी ( अजाक) महासमुंद के द्वारा दिनांक 30/12/2025 को तथा थाना पिथौरा में दिनांक 26/03/2026 को नोटिस जारी कर मनबोध कोड़ाकू एवं उसके परिवार तथा गवाहों का दो-दो बार कथन लिया जा चूका है | मनबोध कोड़ाकू आदिवासी समुदाय से है दुलीकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नी सरपंच किरण साहू के द्वारा मनबोध कोड़ाकू और उसके परिवार के साथ जाती सूचक गाली गलौच किया गया, स्वयं के निजी भूमि में बोया गया धान फसल को राजनीतिक दवाब में जप्ती करा दी गई | पुलिस के द्वारा उसे और उसके परिवार को बार-बार थाना बुलाया जाता है | इस संबंध में मनबोध कोड़ाकू अपने परिवार के साथ दिनांक 10/03/2026 को एसपी कार्यालय महासमुंद के सामने शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने जा रहा था | तभी पुलिस ने उन्हें आधे रास्ते में रोक दिया और पीड़ित परिवार को एसपी से मिलने नहीं दिया गया | दुलिकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नि किरण साहू के विरूद्ध महासमुंद पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं करने के कारण मनबोध कोड़ाकू अपने परिवार के साथ दिनांक 26/03/2026 को सुबह लगभग 8 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर का घेराव करने के लिए घर से निकलने वाले थे । उसके पहले पुलिस ने मनबोध कोड़ाकू एवं उसके परिवार को महासमुंद एसपी ऑफिस ले गए और शाम को फिर पिथौरा वापस छोड़ दिए लेकिन दुलिकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नि किरण साहू के विरूद्ध FIR दर्ज नही किये | इसी तरह मनबोध कोड़ाकू ने अपने आवेदन में महासमुंद जिला प्रशासन एवं पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनीतिक दवाब में जानबूझकर उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है और आरोपियों को खुला संरक्षरण दिया जा रहा है |

पीड़ित मनबोध कोड़ाकू ने दी आत्मदाह की चेतावनी
मनबोध कोड़ाकू का कहना है की उसे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है जिसके कारण वे हताश एवं निराश हैं | इसलिए दिनांक 06/05/2026 तक दुलिकेशन साहू एवं उसकी पत्नी किरण साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर गुपचुप तरीके से धान फसल को जप्त करने वाले पिथौरा SDM बजरंग सिंह वर्मा के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किया गया तो दिनांक 07/05/2026 को मुख्मंत्री निवास रायपुर के सामने ” आत्मदाह ” करने की चेतावनी दी है |
ये है पक्ष –
भाजपा नेता दुलिकेशन साहू का कहना है की इस मामले में मनबोध कोड़ाकू एवं उसके परिवार के साथ किसी प्रकार की जाती सूचक गाली-गलौच नहीं हुआ है | फर्जी गवाह बनाकर जमीन वाले मामले में हमें फंसा रहे हैं |
पीड़ित मनबोध कोड़ाकू ने गुपचुप तरीके से अपने धान फसल को पिथौरा SDM बजरंग सिंह वर्मा के द्वारा जप्ती किये जाने का आरोप लगाया है | जिसका पक्ष जानने के लिए पिथौरा SDM बजरंग सिंह वर्मा से तीन बार मोबाइल से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया |
उपरोक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी का कहना है की कार्यवाही करने हेतु SDOP पिथौरा अजीत ओगरे पीड़ित मनबोध कोड़ाकू के घर गए हुए थे | लेकिन वे लोग घर में कोई मौजूद नहीं थे उनके आते ही आरोपियों के विरूद्ध FIR दर्ज होगी |




