अवैध शराब के खिलाफ बड़गांव मे लगभग 19 गांव के समाज प्रमुखों पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत बैठका आज।

441 Views

पिथौरा/16/09/2024 लोचन चौहान (छ.ग.सृजन) क्षेत्र में लगातार हो रही है अवैध महुआ शराब निर्माण एवं विक्रय से लोगों में बढ़ रही नशाखोरी खास कर युवा पीढ़ियां में बढ़ रही शराब खोरी के दुष्प्रभाव से लगातार सभी समाज में बढ़ रहे लड़ाई झगड़ा वाद विवाद विभिन्न अपराधों से आज क्षेत्र के वासी पीड़ित हैं नशाखोरी का शिकार हो रहे आज के युवा पीढ़ीयों और सभ्य समाज को बचाने बड़गांव में महाबैठका आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें बया चौकी कसडोल क्षेत्र एवं पिथौरा क्षेत्र के लगभग 19 गांव के पंचायत प्रतिनिधियों विभिन्न समाजों के प्रमुखों की विशाल महाबैठका में अवैध शराब को नियंत्रित कर शराब खोरी के आगोश में बिगड़ते युवा पीढीयों को बचाने के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाए जाने की सुगबुगाहट से अवैध शराब निर्माण करने वाले एवं शराब विक्रय कर लगातार समाज में जहर परोस रहे शराब दलालों और कोंचियो की टोली में हड़कंप मची हुई है

बड़गांव में आयोजित आज की महा बैठका में मुख्य रुप से बड़गांव,जम्हर,ढेबा,ढेबी, अकलतरा,खुसरुपाली,कोकोभांठा,राजाडेरा,छिबर्रा,कोचर्रा,आमगांव, देवगांव,चरौदा, सहित लगभग कुल 19 ग्राम पंचायतों के समाज प्रमुखों पंचायत प्रतिनिधियों सहित सामाजिक जन उपस्थित रहेंगे जिसमें आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के नियंत्रण को लेकर महामंथन करने के साथ साथ अवैध शराब निर्माण और विक्रय को नियंत्रित करने रूपरेखा तैयार किया जाएगा बता दे की क्षेत्र में कई दिनों से चर्चित इस महा बैठका का गुंज पिथौरा और बया चौकी क्षेत्र के साथ छत्तीसगढ़ सरकार तक भी गुंजेगी। अब देखना होगा की इतनी अधिक संख्या में विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों समाज प्रमुखों की एक साथ संयुक्त रूप से होने वाली इस महा बैठका में अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर किस हद तक नियंत्रण करने के लिए नियम बनाए जाते हैं अवैध शराब निर्माण और विक्रय को नियंत्रित करने में नाकाम हो रहे आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यशैली भी इन दिनों जगह जगह चर्चा है।

रायपुर में प्रदेश के पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की हुई बैठक पत्रकारों के हित मे लिए गए आवश्यक निर्णय।

215 Views

रायपुर(छ.ग.सृजन)। राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई । जिसमे तकरीबन 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बहुतायत में वरिष्ठ पत्रकार इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित समस्त पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों तथा पत्रकारों पर आए दिन हो रहे झूठे मुकदमों एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर शासन प्रशासन ,राजनीतिज्ञों, माफियाओं पर प्रहार करते हुए गहरा रोष प्रकट किया। सभी संघों के प्रमुखों ने सामूहिक मंच पर अपने अपने विचार रखे और समाधान पर गंभीरता से चर्चा की। और सभी ने एकमतेन सामूहिक रूप से पत्रकारों के हित में आर-पार की लडाई लड़ने पर सहमति जगाई। जिसके परिणाम स्वरूप समस्त संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की एक “संचालक समिति” का गठन किया गया। जो पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनकी हर लड़ाई मे संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालेगी।

पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्तूबर को होंगे सभी संगठन एक मंच पर…


बैठक में संयुक्त समिति के गठन के पश्चात पत्रकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन द्वारा मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने, हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमानुसार अपने विचारों को साझा किया। यह समिति पूरी ताकत से एक होकर पत्रकारों के हित व न्याय की लड़ाई साथ लड़ेंगी। सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया।
इस कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सभी पत्रकार संघ एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त रूप से एक मंच उपस्थित रहकर पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
2 अक्टूबर 2024 को “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आव्हान किया जाएगा, जिसमे राज्य भर से विभिन्न स्थानों से संगठनों से जुड़े पत्रकारगण इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला,
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष ब्यास पाठक एवं शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, सचिव मनीष कुमार शर्मा, राहुल गोस्वामी, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव , प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ,महासचिव प्रवीण करे, कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से प्रदेश महासचिव अब्दुल शमीम, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से मो. नजीर, प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अजित शर्मा, पवन सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार , सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित बहुतायत में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

पोषण सभी के लिए जरूरी विषय पर वेबीनार का आयोजन।

101 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 14 सितंबर 2024/ राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक जन सामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता के साथ साथ रोज के खाने में किस खाद्य पदार्थ की कितनी मात्रा का सेवन किया जाए जिससे शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो इन विषयों को लेकर अजय कुमार साहू जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला महासमुंद द्वारा आज वेबिनार का आयोजन किया गया। पोषण माह के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि खान पान की खराब आदत , खराब दिनचर्या से भी शरीर स्वास्थ्य पर असर पड़ता है । इसे हम पोषक तत्वों की सही मात्रा और निरंतर लेने से शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से स्वस्थ्य रह सकते है।

       वेबिनार में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि श्री सुधाकर बोदले, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि हमारा शरीर हड्डी, खून व मांसपेशियों से मिलकर बना होता है हड्डी की मजबूती कैल्शियम से, खून की कमी आयरन युक्त सामग्री से व मांसपेशी को प्रोटीन एवं वसा की निर्धारित मात्रा से पूरा कर सकते हैं। महिला को स्वस्थ रहने के लिए 20 मिलीग्राम आयरन प्रतिदिन चाहिए। यदि लंबे समय तक शरीर में पोषण की कमी बनी रहती है तो वही धीरे-धीरे कुपोषण के रूप में दिखाई देता है। 18 से 35 वर्ष की महिलाओं में उनके बैलेंस डाइट पर कार्य करने की जरूरत है महिला जैसे विवाहित होती है उसकी लगातार काउंसलिंग करने से उसके शरीर में खून की मात्रा का पता कर शरीर में खून की कमी ना हो इसके लिए लगातार परामर्श देना प्रारंभ करना अति उत्तम समय होता है, हमें अपने रोज के भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है जब हमें उसकी पौष्टिकता के बारे में पता चलती है तो उसके सेवन से हम बहुत सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। बैलेंस डाइट में सात प्रकार का खाना सभी को जरूरी है अनाज या कंदमूल, दाल या बीज, दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर या दही, अंडा, चिकन या मांस मछली, फल के रूप में पीले फल, सब्जियों के रूप में हरे पत्तेदार सब्जियां इन सात प्रकार के भोज्य पदार्थ में से यदि हमारे रोज के खाने में कोई भी पांच भोज्य पदार्थ को शामिल करते हैं तो हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रह सकता है। इसके लिए सभी को गृहभेट, शिविर के माध्यम से लोगो को इस जानकारी से लाभान्वित करने से धीरे धीरे एनीमिया और कुपोषण को कम कर सकतें हैं। वेबिनार में जिले के समस्त सीडीपीओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने बालाजी पहुंच कर बसना विधायक के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना किए।

382 Views

पिथौरा/लोचन चौहान(छ.ग.सृजन)/आज सुबह बसना के विधायक डाक्टर संपत अग्रवाल को मेजर हार्ट अटैक आने की खबर से बसना सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के लोग हतप्रभ रह गए। विधायक डाक्टर संपत लगातार अपने क्षेत्र मे लोगों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने बीच एका एक हार्टअटैक की खबर को लोग समझ पाते की लोग अपने चहेते लोकप्रिय विधायक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है इसी बीच आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल दोनों अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर के बालाजी हास्पीटल पहुंच कर बसना विधायक डाक्टर संपत अग्रवाल जी का अच्छे स्वास्थ्य की कामना किए और स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना।वही बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों में अपने विधायक के स्वस्थ होकर जल्द बसना लौटने की प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

छ.ग.के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे बालाजी हॉस्पिटल, डाक्टर सम्पत के जल्द स्वस्थ् होने की कामना की।

698 Views

रायपुर(छ.ग.सृजन)। बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया है। बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में लेजाया गया। जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त किया और बिना देर किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर बालाजी रेफर किया। जहां चिकित्सक डॉ.देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। विधायक की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को सूचना मिलते ही श्री बालाजी हास्पिटल पहुंच कर बसना विधानसभा के सेवाभावी विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल से मुलाकात किये तथा विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल का स्वास्थ्य का हाल चाल जाना तथा जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बसना विधायक डा.सम्पत अग्रवाल को हार्ट अटैक-रायपुर के बालाजी हास्पिटल में भर्ती। करनी होगी बाईपास सर्जरी।

485 Views

रायपुर/बसना (छ.ग.सृजन) विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया है। बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में लेजाया गया। जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त किया और बिना देर किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर बालाजी रेफर किया। जहां चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के उताबिक उन्हें मेजर हार्ट अटैक हुआ है। उनके हृदय पर 03 ब्लॉकेज बताया जा रहा है। जिनमें से एक ब्लॉकेज 100% दूसरा बाल ब्लॉकेज 90% और तीसरा ब्लॉकेज 60% बताया जा रहा है। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोल गया है, वही उनका इलाज अभी की जारी है। विधायक की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी बाईपास सर्जरी करनी होगी।

बसना विधायक-डाक्टर सम्पत अग्रवाल

छ.ग.के बागबाहरा से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन में पथराव। 16 सितंबर को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी।

468 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) विसाखापट्नम से दुर्ग तक सर्वसुविधायुक्त वंदे भारत चलने वाली है। इसके पहले शुक्रवार को ट्रायल में चलाई गई। खबर है कि विसाखापटनम से वापसी के दौरान बागबाहरा के पास रात 9.30 बजे वंदे भारत पर पथराव की गई। घटना में प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत  पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार की रात कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांचों आरोपितों ने पूछताछ में खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है। हालांकि अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

इस ट्रेन को 16 सितंबर को PM नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई।

प्रदेश की दूसरी वंदे भारत
दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।

वंदे भारत में 16 कोच
दुर्ग-विशाखापट्टनम रूट पर शीघ्र ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसका स्टॉपेज महासमुंद में भी है। ट्रेन से विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होगी और यह 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड में चलेगी। औसत स्पीड 70 की रहेगी।

वन्दे भारत: इन स्थानों पर रुकेगी ट्रेन
दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियाररोड, कांटाबाजी, टिटलागड़, केसिंगा, रायगढ़, विजयनगरम, विशाखापट्टनम में रुकेगी। हांलाकि विभिन्न रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को कितने रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इसकी जानकारी भी आनी शेष है। वंदे भारत ट्रेन को लेकर महासमुंद के यात्री भी उत्सुक हैं।

वन्दे भारत: रात्रि के समय रायपुर जाने होगी सुविधा

रात्रि के समय महासमुंद से रायपुर या दुर्ग की ओर जाने के लिए कोई बस नहीं है, ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के चलने से रात्रि के समय यात्रियों को रायपुर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन एक अच्छा माध्यम बन जाएगा। शाम सात बजे के बाद महासमुंद रूट पर बस कम ही रायपुर मार्ग में जाती है। ऐसे में वंदे भारत चलने से यात्रियों और महासमुंद में रहकर जॉब करने वाले लोगों को रायपुर पहुंचने के लिए अच्छा माध्यम बन जाएगा।

लघु सिंचाई तालाब निर्माण योजना से ग्राम टिभुपाली और अरण्ड में पहली बार सूखे खेत हुए तर-योजना से सैकड़ों एकड़ खेतों में छायी हरियाली।

353 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 13 सितंबर 2024/ राज्य शासन की लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण योजना से सूखे खेतों में पहली बार पानी पहुंचा है। जिससे सैकड़ों एकड़ सूखे और दरार पड़े खेतों में हरियाली छायी है। किसान अब यहां धान की फसल लेकर अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहें हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक सरायपाली अंतर्गत ग्राम टिभुपाली में वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग द्वारा खोदे गए लघु तालाब से किसानों की जिंदगी में खुशी झलक रही है। ग्राम टिभुपाली में वर्ष 2023-24 में लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण योजना अंतर्गत 43.79 लाख रुपए की लागत से तालाब खोदा गया। यहां पहली बरसात में तालाब लबालब हो गया। इससे तालाब के नीचे खेतों में हरियाली बिखर गई। अब यहां के किसान खरीफ में पहली बार धान की फसल ले रहें हैं। तालाब से लगभग 56 किसानों को 39.50 हेक्टेयर क्षेत्र में लाभ होगा।


ग्राम टिभुपाली के किसान श्री विपिल पटेल, रीतु पटेल, शोभित धु्रव, मोनू बरिहा ने बताया कि उनके खेत पहले भर्री किस्म के थे। जिसमें कभी-कभी कुछ फसल लगा दिया करते थे। लेकिन पूरी तरह बरसात के पानी पर और भगवान भरोसे निर्भर रहना पड़ता था। किसान विपिल पटेल जिनकी 6 एकड़ की खेती है ने बताया कि वे पहली बार अपने खेत में धान की फसल लिए है और इस सीजन में भी अच्छी फसल की उम्मीद है। इसी तरह रीतु पटेल के 2 एकड़ खेत, शोभित ध्रुव के 1.50 एकड़ खेत एवं मोनू ध्रवु के 3 एकड़ खेत में धान की फसल लहलहा रही है। ग्राम के सरपंच श्री मोती पटेल ने भी बताया कि इससे फिरहाल 35 एकड़ में सिंचाई हो रही है। 10 किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस सफल योजना के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड में इसी वर्ष तालाब खनन का कार्य किया गया है। यहां के किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग फसल नहीं हो पाती थी और अंतिम सिंचाई के लिए नाले के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। तालाब खनन से करीब 30 एकड़ खेतों में सिंचाई हो रही है। अरण्ड के सरपंच श्री देवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि तालाब खनन से दोहरा फायदा हुआ है एक तो आसपास के क्षेत्र में भू जल का स्तर बढ़ा है वहीं दूसरी ओर फसल पकने के पूर्व अंतिम सिंचाई के लिए किसान निश्चिंत है। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। 

जिले के किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस से मिल रहा राहत-49 किडनी पीड़ीत को वर्तमान में मिल रहा लाभ।

184 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 13 सितंबर 2024/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुंद में डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी के मरीजों को मिल रहा है। अभी तक  , प्रति दिवस तीन डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक 16828 सेशन किए गये है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में इस समय डायलिसिस हेतु 05 मशीन लगाई गई है। मशीनों द्वारा लगभग 04 घंटे में डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी होती है, मरीज स्थिति के अनुसार मरीज को माह में 08 से बारह बार तक डायलिसिस करवाना पड़ सकता हैं। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट में 49 एक्टिव मरीज पंजीकृत है,

जो नियमित रूप से डायलिसिस करवाने आते है। उक्त पांच मशीनों में से एक मशीन हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है। डायलिसिस के लाभ ले रहे महासमुंद नगर के निवासी 56 वर्षीय रवि तिवारी के साथ आये उनके बेटी वर्षा तिवारी ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए रायपुर जाना पड़ता था, जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था अब पास में ही सुविधा मिल जाती है। उन्हे हफ्ते में 02 से 03 बार डायलिसिस के लिए लाता हूं। ग्राम नवागांव तेन्दुकोना के 58 वर्षीय रोहित सिन्हा ने बताया कि लगभग 02 वर्ष रायपुर में जांच के बाद डायलिसिस के सलाह दी गई थी। कुछ समय वहां डायलिसिस के बाद में महासमुन्द के निजी अस्पताल पहुंचे जहां अत्यधिक रूपए व्यय करना पड़ता था परंतु जिला अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हे राहत मिली है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज श्री कृष्णा ठाकुर एवं श्री केशव दिनकर दो टेक्नीशियन कार्यरत है साथ ही दो हाउस कीपिंग स्टॉफ भी रखा गया है, जो निरंतर सेवा दे रहे है। इस युनिट में डायलिसिस के साथ-साथ मरीज को विशेष प्रकार के खानपान के संबंध में भी शिक्षित किया जाता है।

बड़े साजापाली में शिविर से 820 लोगों ने लिया लाभ।

145 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन )13 सितंबर 2024/ जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितम्बर को विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेसाजापाली में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 820 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें 395 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन, 180 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 165 दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, विभिन्न उपकरण के लिए 22 दिव्यांगों का चिन्हांकन, यूडीआईडी के लिए 345 फार्म संकलन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक समाज कल्याण तथा जनपद सीईओ श्री सनत महादेवा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड के समन्वय, जनपद पंचायत के समाज शिक्षा संगठक श्री पुरुषोत्तम दीवान एवं जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।