Home » Uncategorized » बसना विधायक के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में रोड व पुलियों के निर्माण हेतु मिली करोड़ों की स्वीकृति।

बसना विधायक के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में रोड व पुलियों के निर्माण हेतु मिली करोड़ों की स्वीकृति।

पिथौरा।25/06/2025 राज्य की विष्णुदेव सरकार ने बसना विधायक संपत अग्रवाल की मांग पर बसना विधानसभा क्षेत्र में ओपीआरएमसी योजना अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत सड़को व पुलों का संधारण कार्य हेतु करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है ।जिसमें मुख्य रुप से बसना विधानसभा के मुढ़ीपार कोकोभाटा छिबर्रा मार्ग लंबाई 6.5 किलोमीटर का निर्माण कार्य बजट 6 करोड़,विकासखंड पिथौरा के अर्जुनी से सड़कड़ा मार्ग के मुराई धोवा नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण बजट 3 करोड़ 43लाख,विकासखंड बसना के बरिहापाली से पीलवापाली मार्ग के सुरंगी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण बजट 2करोड़87लाख, विकासखंड बसाना के बरडीह से बड़ेपंधी मार्ग के नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण बजट बरडीह से मूडपहार मार्ग के नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण बजट 2करोड़ 52लाख,बसना के बिजेमाल मार्ग से भैंसा नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण बजट 2करोड़94लाख की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!