
बसना 6/04/2025(छ.ग.सृजन) 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7:00 बजे डेढ़ वर्षीय बच्चे को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में बहुत ही सीरियस कंडीशन में लाया गया। परिजनों के हिसाब से बच्चा पानी में डूब गया था । जहा अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर अमित अग्रवाल के द्वारा जांच परामर्श और परिजनों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि बच्चा खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिर गया और पानी में डूब गया था

परिजनों ने तत्काल बच्ची को पानी से निकाला और दौड़ते हुए अस्पताल लेकर गए जहा अस्पताल आने के बाद डॉक्टर ने देख कर बताया कि बच्चे की स्थिति बहुत नाजुक है और उसकी ऑक्सीजन लेवल बहुत ही कम है। उसको लगातार झटके आ रहे हैं, बच्चा बेहोशी की स्थिति में है। तत्काल बच्चे को अग्रवाल नर्सिंग होम लाया गया जहा बच्ची को तत्काल वेंटिलेटर मशीन में डाला गया और झटका रोकने की दवाइयां और अन्य उपचार चालू किया गया ।










