Post: आकाशवाणी केंद्र रायपुर में पर्यावरण प्रेमी डॉ.योगेश कुमार बढाई की इंटरव्यू- “पर्यावरण के प्रति उनके जीवन अनुभव सुनेगा”देश दुनिया।

आकाशवाणी केंद्र रायपुर में पर्यावरण प्रेमी डॉ.योगेश कुमार बढाई की इंटरव्यू- “पर्यावरण के प्रति उनके जीवन अनुभव सुनेगा”देश दुनिया।

565 Views

बसना/(छ.ग.सृजन)लोचन चौहान /आज के वर्तमान आधुनिक परिवेश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के प्रभाव से बढ़ रहे शहरीकरण के कारण वन क्षेत्र की अंधाधुंध कटाई होने से लगातार सिमट रहे प्राकृतिक वनक्षेत्रों के बीच पर्यावरण वनो का संरक्षण करना एक बहुत बड़ा मुद्दा है सरकार और समाज विभिन्न योजनाओं और तरीकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं परंतु कई ऐसे लोग हैं जो अपने कार्यों से समाज में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति एक प्रेरणा स्रोत के साथ साथ अपने वनों के संरक्षण संवर्धन के प्रति उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए भी जाने जाते हैं ऐसा ही बसना के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ होनहार प्रतिभा के धनी पर्यावरण प्रेमी पिथौरा तहसील के ग्राम मोहगांव निवासी है जो पेशे से सहायक शिक्षक है

डॉ योगेश कुमार बढाई जो एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपने दृढ़ संकल्पना के साथ पर्यावरण के प्रति किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है विदित है कि डॉक्टर बढाई वर्ष 2017 से लोगों में पर्यावरण वन संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के उद्देश्य को लेकर वृक्षारोपण करने एवं लोगों में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के कार्यों के लिए उन्हें कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के आवार्ड के रुप में उपलब्धि मिल चुकी हैं जिसमें मुख्य रूप से “वृक्ष मित्र प्राइड आप छत्तीसगढ़, महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल रत्न अवॉर्ड, अटल हिंदी रत्न विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान, सहित विभिन्न अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं डॉक्टर बढाई के पर्यावरण प्रेम और उनके किए कार्यों के प्रति गंभीरता एवं पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संबंध में आकाशवाणी केंद्र रायपुर में दिनांक 12/09/2024 को उनकी एकदिवसीय इंटरव्यू किया गया है जो जो आकाशवाणी के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश में लोग उनके व्यक्तित्व और जीवन में पर्यावरण प्रेम के प्रति उनके अनुभव और कार्यों का श्रवण करेंगे।

डाक्टर बढाई और उनके साथी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post