Post: जुनवानी खुर्द में हुआ दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन,शिविर में 350 लोगों ने लिया भाग, 114 नए पंजीयन, 38 प्रमाणीकरणशिविर में 350 लोगों ने लिया भाग, 114 नए पंजीयन, 38 प्रमाणीकरण।

जुनवानी खुर्द में हुआ दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन,शिविर में 350 लोगों ने लिया भाग, 114 नए पंजीयन, 38 प्रमाणीकरणशिविर में 350 लोगों ने लिया भाग, 114 नए पंजीयन, 38 प्रमाणीकरण।

172 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 23 अगस्त 2024/ जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिए 12 अगस्त से 9 सितम्बर 2024 तक विभिन्न विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत जुनवानी खुर्द में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 350 व्यक्ति सम्मिलित हुए, जिनमें से 114 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन, 38 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, विभिन्न उपकरण के लिए 07 दिव्यांगों का चिन्हांकन, यूडीआईडी के लिए 49 फॉर्म संकलन किया गया।
शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक समाज कल्याण तथा जनपद सीईओ श्री फकीर चरण पटेल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड के समन्वय, जनपद पंचायत के समाज शिक्षा संगठक श्री मानसिंग बरिहा एवं जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग की अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति में हुआ। यह शिविर दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे। आगामी शिविर पिथौरा विकासखण्ड में 29 अगस्त को ग्राम पंचायत परसवानी में आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post