Post: अपर कलेक्टर ने जिले के चार ग्राम जोबा, गुडेलाभाठा, ओंकारबंद और पतेरा पाली में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।

अपर कलेक्टर ने जिले के चार ग्राम जोबा, गुडेलाभाठा, ओंकारबंद और पतेरा पाली में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।

490 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 21 अगस्त 2024/ अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू ने आज महासमुंद तहसील के ग्राम जोबा और गुडेलाभाठा के साथ-साथ तहसील बागबाहरा के ग्राम ओंकारबंद और पतेरापाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गिरदावरी कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसानों के फसल नुकसान का आकलन सटीक और निष्पक्ष होना चाहिए, ताकि उन्हें सही मुआवजा मिल सके।  

     
ग्रामवासियों के साथ बातचीत के दौरान, अपर कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार, पटवारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने अपर कलेक्टर को गिरदावरी कार्य की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post