Post: मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने दिया कु. डोनिशा को दो लाख रुपए का चेक।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने दिया कु. डोनिशा को दो लाख रुपए का चेक।

183 Views

महासमुंद(लोचन चौहान)04 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आज दो लाख रूपये की चेक प्रदान किया गया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज प्रातः आयोजित जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान कर कु. डेनिशा को शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रवीणता सूची जारी की गई थी, जिसके टॉप-10 में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायपाली की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के हाथ सम्मानित होकर कु. डेनिशा भाव विभोर हो गई। इस योजना के तहत राज्य में श्रमिक परिवार के कुल 13 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किया गया।


छात्रा की माता श्रीमती ममता प्रधान श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनकी पुत्री कु. डेनिशा को श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत कथित राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, श्रमायुक्त, मंडल के सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!