Post: कृषि विज्ञान केंद्र निकरा ग्राम परसवानी में प्राकृतिक संसाधन अंतर्गत चेक डेम जिर्णोद्धार एवं नाला सफाई कार्य।

कृषि विज्ञान केंद्र निकरा ग्राम परसवानी में प्राकृतिक संसाधन अंतर्गत चेक डेम जिर्णोद्धार एवं नाला सफाई कार्य।

84 Views

महासमुंद(लोचन चौहान )18 जून 2024/ कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना अंतर्गत गोद लिए हुए गांव परसवानी में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन अंतर्गत जल संरक्षण के कार्य जिसमें गांव के चेक डेम का जीर्णोद्धार एवं नाला की सफाई का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है एवं उसके बाद चेक डेम की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कार्य से नाले की जल भराव क्षमता बढ़ेगी एवं चेक डेम के उपरी भाग में बारिस का बहकर आया हुआ पानी जमा होगा। चेक डेम में पानी के रूकने से पानी रिसकर जमीन के नीचे जाएगा एवं भूजल रिचार्ज होगा। चेक डेम में उपलब्ध पानी खरीफ सीजन में अपर्याप्त वर्षा होने की स्थिति में सिंचाई हेतु उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही रबी सीजन में पानी उपलब्ध होगा, जिसका उपयोग रबी फसल के लिए किया जा सकता है। चेक डेम में इकट्ठा हुआ पानी गांव के पशुओं के लिये भी अधिक समय तक उपलब्ध हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!