Post: सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने किया अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट का निरीक्षण।

सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने किया अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट का निरीक्षण।

221 Views
निरीक्षण करते अधिकारी गण

सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने किया अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट का निरीक्षण

महासमुन्द (छ.ग.सृजन)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद 09संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लारीपुर ,ढोढरकसा और किशनपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया ।उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बसना विधानसभा अंतर्गत अंतरराज्यीय चेक पोस्ट लारीपुर, ढोढरकसा तथा अंतरजिला चेक पोस्ट किशनपुर व मतदान केंद्र लाखागढ़, लहरौद, नयापारा खुर्द,मतदान केंद्र का निरीक्षण तथा अंतरजिला चेक पोस्ट रायतुम का निरीक्षण किया गया।

यहां बेसिक न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी एवं खनिज अधिकारी श्री सनत कुमार साहू के साथ एस एस टी की टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!