Post: मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 22 अप्रैल तक,, ब्यूटी पार्लर का  प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरु।

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 22 अप्रैल तक,, ब्यूटी पार्लर का  प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरु।

119 Views

महासमुंद 12 अप्रैल 2024/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण 15 अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया जाएगा तथा मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए युवकों का पंजीयन 22 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री टुटु बेहरा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post