Home » Uncategorized » छ.ग.SC आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान के सम्मान समारोह में गन्धर्व गांड़ा समाज की उमड़ी भीड़।

छ.ग.SC आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान के सम्मान समारोह में गन्धर्व गांड़ा समाज की उमड़ी भीड़।

बिलासपुर: गन्धर्व समाज के लिए रविवार का दिन सम्मान और प्रतिनिधित्व की नई उम्मीद लेकर आया। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान के सम्मान में मल्हार में भव्य समारोह हुआ। करीब दो हजार सामाजिक जनों की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया। मंच से वक्ताओं ने चौहान के नए दायित्व को समाज के विकास से जोड़ते हुए इसे अवसर और जिम्मेदारी दोनों बताया समारोह में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी, मस्तूरी नगर पंचायत की अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, नगर निगम बिलासपुर के पार्षद लक्ष्मी यादव, प्रदेश महामंत्री अनु.जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा राजेश्वर भार्गव, मंडल अध्यक्ष मस्तूरी रंजीत सिंह, देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिन्नू राव और जिला सह संयोजक विवेक पांडे की गरिमामय उपस्थिति रही। दिलीप लहरिया ने रामलाल चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से समाज को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

पूर्व विधायक डा. बांधी ने कहा कि किसी समाज का विकास संख्या नहीं, बल्कि विचारों से तय होता है। उन्होंने चौहान के नेतृत्व से अनुसूचित जाति वर्ग के विकास को नई दिशा मिलने की बात कही। रामलाल चौहान ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने सामाजिक विकास के लिए जिस विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उसका शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर समाज के युवा कर्तव्य कुमार की लिखित पुस्तक ‘दो किनारे’ का विमोचन भी किया गया। संचालन अधिवक्ता इंदु सागर ने किया, जबकि आभार ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार गन्धर्व ने व्यक्त किया।

मंच से उठा विचार और संख्या का सवाल: पूर्व विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने संबोधन में समाज के विकास को केवल संख्या से जोड़ने की धारणा से अलग विचार रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसके विचारों में होती है। रामलाल चौहान को मिली जिम्मेदारी को उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए नई दिशा तय करने वाला अवसर बताया। उनके इस कथन को समारोह में मौजूद लोगों ने गंभीरता से सुना।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान का स्वागत करते हुए समाज के पदाधिकारी व सदस्य।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं • आयोजक
अतिथि के साथ समाज के वरिष्ठजन।मंच पर मौजूदगी से दिखा व्यापक सामाजिक जुड़ाव
कार्यक्रम में देवेंद्र गन्धर्व, कवेन्द्र गन्धर्व, हीरा गन्धर्व, परसराम चौहान, नरेंद्र महानंद, रामरतन गन्धर्व, बिहारी गन्धर्व, सेवक गन्धर्व, अर्जुन गन्धर्व, रामभयन कुलदीप, अनिल सरित, जी.आर. चौहान, बी.एम. चौहान, विनोद सागर, संतोष ढुलदीप, दिलीप गन्धर्व, शिव गन्धर्व, प्रेमसिंह, कुजबिहारी गन्धर्व, कार्तिक गन्धर्व, मीना गन्धर्व, रुखमणि गन्धर्व, दीपा गन्धर्व, प्रियंका महानंद, संतोषी गन्धर्व, चंद्रकला गन्धर्व, रजनी चौहान, इंसमणि सिंह, शोभा सागर, जया गन्धर्व, धनेश गन्धर्व, रमेश वाद्याकार और सुभाष गन्धर्व सहित दो हजार सामाजिक जन उपस्थित रहे।यह सम्मान पूरे गन्धर्व समाज के लिए गौरव: सागर
संयोजक अधिवक्ता प्रमोद सागर ने कहा कि रामलाल चौहान को अध्यक्ष बनाए जाना पूरे गन्धर्व समाज के लिए गर्व का अवसर है। समाज को मिली इस जिम्मेदारी से नई पीढ़ी में भी आगे बढ़ने का विश्वास पैदा होगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विष्णुदेव साय सरकार ने समाज को जो अवसर दिया है, उसके लिए पूरा समाज आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>