Post: Basna News : रिटायर्ड फौजी का भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया अनोखा स्वागत, बैंड बाजा की धुन पर थिरके लोग,जम कर आतिशबाजी भी हुई

Basna News : रिटायर्ड फौजी का भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया अनोखा स्वागत, बैंड बाजा की धुन पर थिरके लोग,जम कर आतिशबाजी भी हुई

116 Views

बसना में आर्मी से रिटायर होकर आए जवान का भव्य स्वागत हुआ। 24 साल देश की सेवा कर जवान जब अपने घर लौटा तो शहर का माहौल किसी जश्न जैसा हो गया। भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल सहित क्षेत्रवासियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ भारत माता के लाडले का स्वागत किया।

बसना। 24 साल देश सेवा कर जब आर्मी का जवान अपने घर पहुंचा। तब सर्वप्रथम नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया। बैंड बाजा की धुन पर क्षेत्रवासियों ने जमकर थिरके। भारत माता की जय का नारा भी लोग लगाये। बसना अंचल के ग्राम खेमड़ा के रहने वाले जवान वीरेंद्र कुमार यादव भारतीय सेना में पदस्थ थे। शुक्रवार को सेवानिवृत्त होकर वे नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय बसना पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल सहित नीलांचल सेवा समिति परिवार तथा जवान के मित्रों ने जवान का भव्य स्वागत किया।

13 सितम्बर 1999 से भारतीय सेना में सेवा दे रहा था। 24 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुआ। भारत के विभिन्न स्थानों चाइना बार्डर, ग्लेशियर तवांग,बिनागुड़ी अरुणाचल प्रदेश आदि में ड्यूटी की। देश सेवा के लिए हरदम तैयार रहुंगा। देश का सैनिक सेवानिवृत्त के बाद भी देशहित में कार्य करते रहता है। आगे भी मैं यह राष्ट्र हित का कार्य निरंतर जारी रखूंगा।”- वीरेंद्र कुमार यादव, सेवानिवृत्त जवान

देश सेवा गर्व की बात :

भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि “आगे का समय अपने क्षेत्र में समाजहित, राष्ट्रहित में कार्य करते रहें। देश की रक्षा का कार्य सेना के साथ आम नागरिकों का भी है। अपने अनुभव को आम नागरिकों के साथ बांटकर समाज में देशहित के लिए कार्य करते रहेंगे। वह क्षेत्र महान होता है। जिनका सपुत देश का सैनिक होता है।”

विज्ञापन 1

विज्ञापन-2

विज्ञापन-3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post