
281 Views

संपादक- लोचन चौहानhttps://chhattisgarhshrijan.in/archives/1073
वैसे तो ग्राम जम्हर महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले पिथौरा तहसील के अंतिम छोर में बसा एक कृषि प्रधान ग्राम है जो चारों ओर से बहुमूल्य वनस्पतियों नदियों झरनों एवं या कहें प्राकृतिक सौंदर्य संपदा से अच्छादित है जिसकी चर्चा सर्व विदित है परंतु कुछ वर्षों में ग्राम के युवा वर्गो की खेल के क्षेत्र में लगातार जोश और उत्साह के साथ ब्लॉक जिला एवं विभिन्न बड़े स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजनो में एक के बाद एक खिताब मेडल हासिल करने से ग्राम जम्हर को महासमुंद जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में एक नई पहचान मिली है एक बार फिर संभागीय स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल आयोजन में सर्वाधिक मेडल हासिल कर जम्हर.के खिलाड़ियों ने पूरे छत्तीसगढ़ में जम्हर व महासमुंद जिले का मान बढ़ाया है जब से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की है तब से ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का जलवा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में देखने को मिल रहा है।ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन से नहीं चूक रहे हैं। महासमुंद जिले का दबदबा रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विजय होकर मेडल पाने में बना हुआ है। ऐसे ही महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जम्हर के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने महासमुंद जिले के लिए खेलते हुए सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर अपने जिले एवं पिथौरा विकासखंड का नाम रोशन किया है।
रस्सा कसी प्रथम स्थान पुरुष वर्ग में 18 से 40 में घनश्याम पटेल पुरुषोत्तम पटेल, शिव कुमार ठाकुर ,लकेश्वर ठाकुर, मोहनलाल पटेल ,महेंद्र ठाकुर ,तिरितराम पटेल, हृदयलाल बरिहा, सेवकराम ठाकुर ने प्राप्त किया है
40 प्लस आयु वर्ग हेतु बिहारी लाल पटेल, गजेंद्र बरिहा, शिवकुमार चौधरी ,केशव पटेल ,हरिराम पटेल, चैन कुमार पटेल ,प्रमोद चौधरी, मदन लाल चौधरी ने सामूहिक प्रयासों से रास्ता कृषि में रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा लंगड़ी दौड़ 40प्लस में केशव राम पटेल एवं शशिभूषण निर्मलकर प्रथम। बालिका वर्ग में 0से 18 गेड़ी दौड़ तिर्ती बरिहा के अलावा रस्सी कूद में कुसुम चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बांटी प्रतियोगिता बालिका वर्ग 0से18 में नेहा चौधरी,गीतांजली ठाकुर, ज्योति निर्मलकर, सिमा निर्मलकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
तृतीय स्थान लंगड़ी दौड़ में पुरुष 40 प्लस गेड़ी दौड़ और गिल्ली डंडा में हरिराम पटेल,
गौर सिंह ठाकुर ,सच्चिदानंद निर्मलकर , शशि निर्मलकर ,केशवराम पटेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थान बनाया है।