Post: द्वारिकाधीश यादव होंगे डुमरपाली मे 18 जनवरी गुहा निषाद जयंती के मुख्य अतिथि।

द्वारिकाधीश यादव होंगे डुमरपाली मे 18 जनवरी गुहा निषाद जयंती के मुख्य अतिथि।

103 Views

बागबाहरा।खल्लारी विधानसभा के ग्राम डुमरपाली मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 18 जनवरी दिन रविवार को गुहा निषाद राज जयंती मनाया जाएगा, मुख्यातिथि माननीय विधायक दुवारिकाधीश यादव जी होंगे कार्यक्रम के लिए आमंत्रण करने डुमरपाली निषाद समाज के पदाधिकारी गण विधायक निवास जा कर सादर आमंत्रित किए है, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री ढेलू राम निषाद जी पूर्व जिला अध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री केशव चंद्राकर जी अध्यक्ष जनपद बागबाहरा, श्री नयन पटेल जी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती जानकी निषाद जी पूर्व प्रदेश सचिव, श्रीमती दिब्यां उपेंद्र दीवान जी जनपद सदस्य, सरपंच श्रीमती चुकेश्वरी लोमश दीवान जी, श्री थान सिंह दीवान जी पूर्व सभापति, श्री धरम दीवान जी पूर्व सभापति जनपद बागबाहरा रहेंगे, गुहा निषाद राज जयंती डुमरपाली मे बड़े हर्ष उलास के साथ मनाने की त्यारी हो रही हैं, कार्यक्रम 18 जनवरी दिन रविवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा, के साथ शुभ आरम्भ होगा, ग्यारह बजे राधाकृष्ण मानस मंडली, एक बजे तुलसी मानस मंडली महासमुंद, दो बजे से जय जय गुरुदेव पंडवानी पार्टी बोरीद, एवं रात्रि मे मोर गाँव के भुइया नाच पार्टी माऊलीभाठा, नुवापड़ा उड़ीसा का कार्यक्रम आयोजित है,

प्रदेश संगठन सचिव नंद कुमार निषाद एवं पूर्व सरपंच डुमरपाली ने समाज के लोगो को कार्यक्रम मे अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील किए है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!