
पिथौरा।25/06/2025 शासकीय प्राथमिक शाला बरेकेल खुर्द में दिनांक 25 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरकेल खुर्द सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय में नए नामांकित…
नन्हे – मुन्ने बच्चों का स्वागत फूलों और तिलक और चॉकलेट देकर किया गया बच्चों को प्रमाण पत्र और यूनिफॉर्म वितरीत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, और नृत्य प्रस्तुत किया गए शिक्षकों और SMC अध्यक्ष द्वारा प्रेरणादायक भाषण दिए..
इस अवसर पर अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

आज के कार्यक्रम के कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत बरकेल खुर्द के सरपंच श्री राजकुमार निराला जी, प्राथमिक शाला के SMC अध्यक्ष श्री बलराम पटेल, श्री कुलदीप प्रधान, श्री कुशल ध्रुव, श्री शिव पटेल, श्रीमति माया यादव उप सरपंच, श्रीमती देवकुंवर साहू पंच, श्री सीताराम प्रधान पंच, सेवक राम पटेल, श्री हीरालाल चौहान, श्री उमाशंकर पटेल, श्री सुखराम श्री देवनाथ पटेल, श्रीमती सिया बाई, श्रीमति सीमा साहू, श्रीमति जलबाई, श्रीमति गायत्री पटेल, श्रीमती हीराबाई पटेल,श्रीमति यशोदा निराला, श्रीमती कुंजा बाई, श्रीमती गंगा बाई, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अंतर्यामी प्रधान, श्री नारायण पटेल शिक्षक, प्राथमिक शाला बरेकेल खुर्द के प्रधान पाठक श्री रामकरण बघेल, श्री छन्नूलाल साहू सहायक शिक्षक, श्रीमती गीता महापात्र, श्री नंदकुमार यदु, श्री सुनील कुमार लहरे सहायक शिक्षक, समर्थ संस्था के शिक्षक श्री मुकेश कुमार मधुकर, मिलन मिरी, रमा जांगड़े, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन प्रधान पाठक श्री रामकरण बघेल द्वारा किया गया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







