Post: पिथौरा के सुखीपाली में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन।

पिथौरा के सुखीपाली में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन।

121 Views

महासमुंद (छ.ग.सृजन) विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुखीपाली में शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 12 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना है।
शिविर में ग्राम सुखीपाली, चिखली एवं डुमरपाली के सरपंच, पंचगण, सहकारी समिति सुखीपाली के अध्यक्ष, उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप, कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद के डॉ. कुणाल चंद्राकर, डॉ. श्रीधर तथा कृषि महाविद्यालय के डॉ. प्रफ्फुल और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

07 जून को कमरौद, बोडराबांधा, पथरला, बम्हनी, बाराडोली एवं चनाट में शिविर आयोजित


इस दौरान शिविर में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं मशरूम उत्पादन, लाइट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप जैसे जैविक कीट नियंत्रण के उपायों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त खेत की तैयारी से लेकर फसल कटाई तक की सम्पूर्ण कृषि क्रियाओं की वैज्ञानिक विधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री कश्यप द्वारा किसानों की समस्याएं सुनी गईं एवं समाधान हेतु सुझाव दिए गए। उन्होंने किसानों से फीडबैक भी प्राप्त किया, जिससे आगामी योजनाओं को किसानों की आवश्यकता अनुसार बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं उन्नत किसानों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा किए। जिससे स्थानीय किसानों को अपने जैसे साथियों से प्रेरणा मिली। इस अभियान के माध्यम से जिले के किसानों को कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्थायी विकास के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी सुधार हो सके।
उल्लेखनीय है कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ अंतर्गत शनिवार 07 जून को बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद, बोडराबांधा, पिथौरा अंतर्गत ग्राम पथरला, बम्हनी एवं बसना अंतर्गत ग्राम बाराडोली व चनाट में शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी शिविर 09 जून को बागबाहरा के ग्राम पंचायत कोमा, दाबपाली, पिथौरा के पेन्ड्रावन, सलडीह व बसना अंतर्गत बड़ेसाजापाली में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post