
बागबाहरा।(छ.ग.सृजन)14 मई 2025/महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी मे हृदय विदारक घटना सामने आई है । हाउसिंग बोर्ड कालोनी के 4-2f बिल्डिंग के मकान नं 05 मे आदिम जाति कल्याण
विभाग बागबाहरा में पदस्थ प्यून ( भृत्य) बसंत पटेल अपने कमरे मे फांसी के फंदे पर लटका मिला और बसंत पटेल की पत्नी भारती पटेल उम 38 वर्ष, पुञी कु.सेजल पटेल 11 वर्ष, पुत्र कियांश पटेल 04 वष दूसरे कमरे मे मृत मिले । सूचना पर पुलिस के आला
अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोडकर अंदर घुसी और मृतकों का पंचनामा कर बाडी को पीएम के लिए भिजवाया । पुिलस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है । जिसमे लिखा है कि मै अपने परिवार सहित आत्म हत्या कर रहा हूँ कुछ परेशानी थी जिसे मै आप लोगो को नही बता पाया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सामुहिक आत्महत्या का लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है । पीएम रिपोट आने व पूरी जांच के बाद ही कुछ पता चल पायेगा कि आत्म हत्या का कारण क्या था।



