Post: रायपुर के सिविल लाइन वृन्दावन हाल में 4 मई को “स्मरण ज़िया हैदरी”।

रायपुर के सिविल लाइन वृन्दावन हाल में 4 मई को “स्मरण ज़िया हैदरी”।

202 Views

रायपुर(छ.ग.सृजन).जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा 4 मई को सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में शाम साढ़े चार बजे से ‘स्मरण ज़िया हैदरी’ का आयोजन किया गया है.

जनाब ज़िया हैदरी के स्मरण कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर मशहूर शायर सुख़नवर हुसैन, आलिम नक़वी, फ़ज़ल अब्बास सैफ़ी, मीसम हैदरी, आफ़ाक अहमद और जसम के अध्यक्ष आनंद बहादुर विशेष रुप से मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब रज़ा हैदरी करेंगे. ज़िया साहब की कुछ चुनिंदा ग़ज़लों का वाचन अजय शुक्ला और गायन निवेदिता शंकर व वसु गंधर्व द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सोनी और आभार प्रदर्शन जसम के सचिव इंद्र कुमार राठौर करेंगे. इस आयोजन में ज़िया हैदरी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला जाएगा.
जन संस्कृति मंच ने साहित्य-संस्कृति से जुड़ाव रखने वाले सभी साथियों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में शरीक होने की अपील की है.

बताना लाज़िमी होगा कि देश के नामचीन शायर जनाब ज़िया हैदरी जन संस्कृति मंच रायपुर के वरिष्ठ सदस्य थे. जसम के लिए ज़िया हैदरी का असामयिक निधन एक बड़ी क्षति है. ज़िया हैदरी साहब की शायरी अपने समय से गुफ़्तगू करती है. उनकी शायरी भारत की बहुलतावादी संस्कृति के साथ- साथ हिंदी और उर्दू के समन्वय की शायरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post