
संपादक- लोचन चौहान
पिथौरा (छ.ग.सृजन) पिथौरा के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी का छ.ग.दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन।
वैसे तो पूरे महासमुंद वनमंडल में वन परीक्षेत्र अधिकारी पिथौरा की गद्दी की अपनी एक अलग ही महत्ता है।
परंतु वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत के अजीबो गरीब निरंकुश कार्य प्रणाली का खुलकर विरोध कर पिथौरा के छ.ग.दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ एवं वन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत को निरंकुश कार्य प्रणाली के भिष्मपितामह के पद पर प्रतिष्ठित कर उनके निरंकुश स्वभाव के अनुरुप उन्हें उपकृत कर पूरे छ.ग.में चर्चित करने में सफल रहे हैं।

महासमुंद वनमंडल में 69 वन कक्षों में “सहज प्राकृतिक पुनर्जनन” कार्य के नाम पर करोड़ों के घोटाले के एक मामले में श्री राजपूत बहुत चर्चित हैं। जिसकी गुंज वन मुख्यालय अरण्य भवन में गुंज रही है जिसे छ.ग.सृजन दिल्ली दरबार तक ले जाने के लिए क्रियाशील है।
महासमुंद वनमंडल के घोटाले का गुंज अब दिल्ली दरबार में भी गुंजेगा।
इसी बीच भी पिथौरा वन परिक्षेत्र का जिम्मेदारी सालिक राम डडसेना को दिया गया है
इसी बीच छ.ग.दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा,मीडिया प्रभारी सोभा राम ध्रुव,मखीयार मधुकर,ओंकार गायकवाड़,विजय साहू,डमरु,तुलेस्वर साहू,प्रेमलता,तेजराम,पतिराम यादव, रमेश,निराकार साहू,एवं पिथौरा वन परिक्षेत्र के समस्त छ.ग.दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ उपस्थित रहे सभी कर्मचारियों ने अपने नए प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिक राम डडसेना का स्वागत अभिनंदन किया।????????






