Post: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्यवाही।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्यवाही।

284 Views

संपादक-लोचन चौहान

सरायपाली(छ.ग.सृजन) अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपीयों के कब्जे से 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,30,000 रूपये (तीन लाख तीस हजार रूपये) की गांजा जप्त।

Anti Narcoties Task Force एवं थाना सिंघोडा पुलिस संयुक्त कार्यवाही।

Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा मदक जव मदक एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 04.04.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक बैग व एक सुटकेस मे अवैध मादक गांजा रखकर एन एन 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे बस का इंतजार कर रहे है।

उक्त सूचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर 02 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) अंशुल अमरोही पिता अनिल अमरोही उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड नंबर 22 ईटारसी थाना ईटारसी जिला नर्मदापुरम मध्यप्रदेश तथा (02) नितीन बेसकर पिता राजेश बेसकर उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड नंबर 22 ईटारसी थाना ईटारसी जिला नर्मदापुरम मध्यप्रदेश का निवासी होना बताये। Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी दौरान एक पीला कलर सफल गुटखा बैग में 05 पैकेट एवं हरा पीला नीला सफेद सुटकेस में 06 पैकेट मिला बाहर निकालकर गिनती किया गया जो कुल 11 पैकेट तौल करने पर कुल 22 कि.ग्रा. मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा मिला। आरोपीयों के कब्जे से 22 किलो ग्राम गांजा कीमती 3,30,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force की टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post