Post: MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिव्यांग श्रीमती द्रौपती कन्नौजे को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की।

MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिव्यांग श्रीमती द्रौपती कन्नौजे को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की।

235 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन)02 अप्रैल 2025/ महासमुंद वार्ड नंबर 27 गुड़रूपारा निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग श्रीमती द्रौपती कन्नौजे, पति श्री दाऊ लाल कन्नौजे ने विधायक महासमुंद को आवेदन प्रस्तुत कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग की थी। उनकी इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।


निर्देशानुसार, आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने के पश्चात विधायक कार्यालय महासमुंद में श्रीमती द्रौपती कन्नौजे को विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। मोटराइज्ड  ट्राइसाइकिल  प्राप्त कर श्रीमती कन्नौजे अत्यंत प्रसन्न हुईं और उन्होंने इसे अपने रोजगार एवं जीवन उपयोगी कार्यों में सहायक बताया। साथ ही, उन्होंने विधायक एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post