Post: गरीबों का राशन खा गए 52 सेल्समैन। एक पर भी नहीं हुआ FIR

गरीबों का राशन खा गए 52 सेल्समैन। एक पर भी नहीं हुआ FIR

401 Views

महासमुंद।लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) मिली जानकारी अनुसार महासमुंद जिले में गरीबों के राशन में हो रही गडबडी को लेकर अबतक ढेरों शिकायते होती रही हैं प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2020-21 में राशन वितरण में धांधली के मामले में 52 सेल्समेन दोषी पाये गये । उक्त विक्रेताओं के द्वारा हितग्राहियों के मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके नाम से राशन वितरण किया जाना दर्शाकर राशन को हडपा गया था ।

उक्त कृत्य आवशयक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है । फिर भी जिला खाद्य अधिकारी महासमुंद के द्वारा उन दोषी विक्रेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज न कर केवल वसुली की कार्यवाही की गई है । तथा इन सेल्समेनों के खिलाफ निलंबंंन की कार्यवाही तक नहीं हुई है बल्की कई दोषी सेल्समेन को वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन केंद्रों में बडी जिम्मेदारी दी गई है कोई फड प्रभारी है तो कोई बारदाना प्रभारी ।

इसी तरह पिथौरा में 13 , बसना में 13, सरायपाली में 15 , बागबाहरा में 10 एवं महासमुंद ब्लॉक में 1 सेल्समेन इसी तरह जिले भर में 52 दोषी सेल्समेन कार्यरत हैं । सम्पूर्ण जानकारी अगर एकत्रित कि जाय तो आंकडें की संख्या में और भी बडोत्तरी हो सकती है ।

छत्तीसगढ राज्य के अन्य जिलों में इसी तरह के अनेक मामले आपको आसानी से गुगल में सर्च करने पर मिल जाऐंगे जिसमें अपराध दर्ज कर दोषी राशन विक्रेताओं को जेल भेजा गया है । लेकिन महासमुंद जिले में ठिक इसके विपरित दोषी राशन विक्रेताओं को धान उपार्जन केंद्रों में बडी जिम्मेदारी का कार्य दी गई है ।

इन सेल्समेन ने खाया गरीबों का राशन

1.विकास खण्ड पिथौरा क्षेत्र

  1. हिरालाल साहू
  2. गंगाधर जगत
  3. जागेश्वर सिंह ध्रुव
  4. हेमंत पटेल
  5. कार्तिक राम भोई
  6. शशीभूषण बारीक
  7. महेंद्र बंजारा
  8. मनमोहन भानु
  9. कोमल सिंह ध्रुव
  10. मनोज डडसेना
  11. जोगीलाल पटेल
  12. भव्य प्रसाद जाल
  13. सत्रुघन पटेल

2.विकास खण्ड बसना क्षेत्र

  1. चुडामणी पटेल
  2. रवि यादव
  3. नित्यानंद निषाद
  4. योगेंद्र साव
  5. शेषदेव साव
  6. छेदुराम निषाद
  7. सुनील पदमाकर
  8. बंसत नायक
  9. दिनेश भोई
  10. दिलेश्वर साव
  11. योगेश साव
  12. सनत कुमार पटेल
  13. पदमन साव

3.विकास ख्ण्ड सरायपाली क्षेत्र

  1. परमानंद पटेल
  2. जोगेंद्र प्रधान
  3. जय प्रकाश प्रधान
  4. रूपानंद
  5. संजय पटेल
  6. धर्मेंद्र
  7. नेहरू लाल मेहेर
  8. वेणुधर प्रधान
  9. किशोर साहू
  10. कन्हैया चौधरी
  11. देवेंद्र पटेल
  12. गोपाल प्रसाद साहू
  13. अनिल प्रधान
  14. सुरेश
  15. पारेश्वर यादव

4.विकास खण्ड बागबाहरा क्षेत्र

  1. धुपसिंह ठाकुर
  2. लंकेश्वर चक्रधारी
  3. महेश्वर शर्मा
  4. कालूराम बरिहा
  5. दिनदयाल सेन
  6. मोहन साहू
  7. झुमुक सिन्हा
  8. तेज लाल साहू
  9. मनोज कुमार तिवारी
  10. कोमल दीवान

5.विकास ख्ण्ड महासमुंद क्षेत्र

1.यशवत निर्मलकर

इन दोषी विक्रेताओं के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही हेतु एक RTI कार्यकर्ता उच्च स्तरीय शिकायत करने की तैयारी में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post