Post: टीकाकरण एवं संबंधित प्रतिकूल घटनाओं को रोकने हेतु महासमुन्द जिला सम्मानित

टीकाकरण एवं संबंधित प्रतिकूल घटनाओं को रोकने हेतु महासमुन्द जिला सम्मानित

168 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन)13 सितंबर 2024/ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम एवं टीकाकरण से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं के संबंध में राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक 11 एवं 12 सितम्बर को रायपुर में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यशाला एवं बैठक में जिला महासमुंद को टीकाकरण एवं टीकाकरण से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं को रोकने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु राज्य कार्यालय द्वारा डॉ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला महासमुंद को सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि डॉ. पी.कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मैदानी कार्यकर्ताओं के प्रयास से विगत वर्ष महासमुंद जिले में 95 प्रतिशत बच्चों को पूर्ण टीकाकृत किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भविष्य में भी अपने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार की उपलब्धि की अपेक्षा की गई है एवं राज्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किये जाने की शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post