Post: राज्य स्तरीय नेहरू हांकी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का हुआ चयन।

राज्य स्तरीय नेहरू हांकी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का हुआ चयन।

197 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) – संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में दिनांक 17 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से बालक बालिका टीम ने भागीदारी किया। 15 वर्ष बालक वर्ग में जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के हॉकी टीम विजेता बनी व खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो दिनांक 24 से 27 अगस्त तक जिला राजनांदगांव में आयोजित होगा। जिले के चयनित खिलाड़ियों में सागर सेन, देवेश चंद्राकर, टोमेश चंद्राकर, सेवकराम, सागर चंद्राकर, हर्ष बघेल, खिलेश्वर साहू, संजू ध्रुव, जय चंद्राकर, धीरज निषाद, जीतू साहू, अरविंद विश्वकर्मा, जय, देवेंद्र चंद्राकर, जोहन कोसरे व गणेश्वर बिफोर शामिल हैं। दल प्रबंधक व प्रशिक्षक के रूप में डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा, व्यायाम शिक्षक नीलम सिंहा, हिरेंद्र साहू, कामता साहू शामिल रहें। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अन्तर्गत हॉकी व बॉल बैडमिंटन खेल का विद्यालय खेल मैदान में नियमित अभ्यास प्रशिक्षक सेवन दास मानिकपुरी द्वारा कराया जाता हैं। खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, सहायक संचालक सतीश नायर, जिला हॉकी संघ महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विद्यालय परिवार से प्राचार्य एस एल पाटकर, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, तुलेन्द्र सागर, नवीन चन्द्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वी के तिवारी, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साहू, विनोद वर्मा, मनीष साहू, पूर्णिमा सिन्हा, डॉ. रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, सुमन भारती कार्यालयीन स्टॉप में शकुंतला सोनी, सुषमा सागर, रूखमणी साहू, प्रदीप यादव, जागेश्वरी गोस्वामी, योगेश्वरी चन्द्राकर, शासकीय माध्यमिक शाला बेमचा प्रधान पाठक तिलक चंद्राकर, खेमराज साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post