Post: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

86 Views

महासमुंद(लोचन चौहान )16 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post