Post: छ.ग.राजस्व पटवारी संघ 37 बिंदुओं की मांगों को लेकर 8/07/2024 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल।

छ.ग.राजस्व पटवारी संघ 37 बिंदुओं की मांगों को लेकर 8/07/2024 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल।

342 Views

रायपुर(लोचन चौहान)/ छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत करते हुए विगत वर्षों की मांगो समस्याओं के निराकरण नहीं हो अपने तथा ऑनलाइन भुईया में हो रहे अत्यंत गंभीर समस्याओं निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री को आवेदन दिया गया है। आपको बताना चाहेंगे कि ऑनलाइन कार्य करने हेतु आज दिनांक तक किसी प्रकार की सुविधा तथा कंप्यूटर लैपटॉप प्रिंटर स्कैनर इंटरनेट आदि सुविधाए प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। छत्तीसगढ़ के समस्त पटवारी अपने संसाधन से ऑनलाइन कार्य करते हैं जिसमें पटवारी को कोई अतिरिक्त शासन द्वारा भत्ता प्राप्त नहीं होता है। छत्तीसगढ़ के समस्त पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेते हुए सरकार से अनुरोध किया है कि हमको इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने का कृपा करें।

पूर्व में भी राजस्व पटवारी संघ ने राजस्व सचिव एवं संचालक भू अभिलेख ज्ञापन के माध्यम से कई बार सूचना दी जा चुकी है। जिसका आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं किया गया है । जिससे प्रदेश के सभी पटवारी हरास एवं निराश है ।

मांगे अगर पूरी नही हुई तो छत्तीसगढ़ के समस्त पटवारियों द्वारा किया जायेगा अनिश्चितता कालीन आंदोलन

आज ऑनलाइन के कारण नक्शा बटांकन संशोधन पटवारी की आईडी से आर आई की आईडी में भेजा जाता है जिसके कारण जब तक आर .आई.(R.I.) की आई डी से अनुमोदित नही करता तब तक किसान के नक्शे से संबंधित अन्य बटांकन या संशोधन नही किया जा सकता। जिसके कारण किसान दर दर भटकने को मजबूर होता है।

ज्यादातर राज्य में बोला जाए तो सर्वर का इतना बड़ा प्राब्लम है कि,आई एक बार खुली तो गलती से सर्वर के कारण बंद हो गई तो खुलना मुश्किल हो जाता जिससे पटवारियों की चिंता बढ़ जाती है और किसान पटवारियों को गलत समझते है।

पटवारी लगातार शासन और प्रशासन से मांग करते आये है कि जिला स्तर प्रोग्रामर की नियुक्ति किया जाये ताकि किसानों को सही समय मे उनका काम हो सके क्योंकि प्रोग्रामर राज्य कार्यालय में बैठते है जिससे पटवारियों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

समस्त छत्तीसगढ़ के पटवारियों द्वारा 37 बिंदु में अपनी समस्यों को लेकर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप सचिव शिव कुमार साहू एवं संरक्षक कृष्ण कुमार मिरी,कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ज्योतिष सर्वे ,कोषा अध्यक्ष सतीश चंद्रकार समस्त छत्तीसगढ़ के पटवारियों द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय को पत्र के माध्यम से आवेदन किया कि हमारी जो 37 बिन्दुयो पर मांग की है उनका निराकरण करने की कृपा करें अगर हमारी समस्याओं का निराकरण नही होगा तो उनके द्वारा 8/07/2024 को समस्त छत्तीसगढ़ के पटवारियों द्वारा राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा अनिश्चितत कालीन आंदोलन करने के लिए विवश हो जायेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post