Home » क्राइम » चुनावी उड़नदस्ते गाड़ी को किया आग के हवाले, अवैध शराब भंडारण की सूचना पर पहुंची थी टीम।

चुनावी उड़नदस्ते गाड़ी को किया आग के हवाले, अवैध शराब भंडारण की सूचना पर पहुंची थी टीम।

महासमुंद(छ.ग.)। लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुकी है लोक सभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक हैं और इसलिए पूरे देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है इसी बीच महासमुंद जिले के वि.ख.सरायपाली पुलिस चौकी बलौदा अंतर्गत एक जगह शराब की अवैध भंडारण की सूचना पर चुनावी उड़नदस्ता की टीम परसापाली पहुंची थी. टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी को छोड़कर जंगल में गए,वापस लौटने पर पाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। वर्तमान में पूरा प्रशासन लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने मुस्तैद होकर अपना अपना कर्तव्य निभा रहे है परंतु बलौदा एसएसटी टीम की गाड़ी में किसी अज्ञात द्वारा आग लगाने की  घटना ने पूरे प्रशासनिक अमला को मुश्किल एवं चिंता में डाल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,अवैध शराब बनाने और भंडार कर रखने की सूचना मिलने पर एसएसटी की टीम परसापाली पहुंची थी, जहां मौके से लगभग 6 लाख रुपए मूल्य का शराब जब्त कर उसे शराब बनाने वाले अन्य सामानों के साथ नष्ट किया गया.वही खबर लिखे जाने तक गाड़ी को आग लगाए जाने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!