Home » Uncategorized » विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कछारडीह में धान खरीदी शुरू..किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी।

विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कछारडीह में धान खरीदी शुरू..किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी।

महासमुंद 16.11.2026 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कछारडीह में बागबाहरा तहसील साहू संघ अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कोसमर्रा के सरपंच एवन साहू और कसेकेरा जनपद सदस्य पुजा साहू के आतिथ्य में विधिवत पूजन – अर्चन के साथ धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया। धान खरीदी शुरू होते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में वहीं सोसायटी अध्यक्ष हलधर चंद्राकर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सोसायटी के स्टॉफ धनेश्वर साहू जी, धनसिंह यादव जी, धर्मेंद्र मोहित, देवसिंग सहित किसान अनुकी सेन, कृष्णा यादव जी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

पहले दिन ही पहुंचे किसान
पूजन के बाद सबसे पहले किसान अपना धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे। सोसायटी प्रबंधन ने किसानों का धान तौलकर उनका स्वागत किया। किसानों ने कहा कि इस बार धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। भाजपा नेता एवन साहू ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। धान की तौल, बारदाना और भुगतान की पूरी व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपना धान सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि उन्हें पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने सोसायटी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर खरीदी शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिली है।बोईरगांव में भी हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह
वहीं क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोईरगांव में भी बागबाहरा तहसील साहू संघ अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कोसमर्रा के सरपंच एवन साहू और कसेकेरा जनपद सदस्य पुजा साहू के आतिथ्य नवीन धान खरीदी का कार्य विधिवत पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ किया गया। धान खरीदी शुरू होते ही क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष गिरधर पांडे, अध्यक्ष चाचा हलधर चंद्राकर, सरपंच डोंगर सिंह ठाकुर, ग्राम प्रमुख रामलाल नायक जी, हेमलाल नायक, बूथ अध्यक्ष चीनी राम यादव, उपसरपंच यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति के स्टाफ नेहरू चक्रधारी, ओमकार ठाकुर, चुलुक यादव जी एवं अर्जुन पांडे जी, बहादुर यादव जी सहित सभी साथीगण, किसान भाई, पंचगण व योगेश भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुजा अर्चना के बाद यहां भी सबसे पहले किसानों का धान तौलकर खरीदी की शुरुआत की गई। सोसायटी प्रबंधन ने किसानों का स्वागत कर उन्हें खरीदी व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!