Home » Uncategorized » पिथौरा नगर में नवरात्रि, दशहरा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश।

पिथौरा नगर में नवरात्रि, दशहरा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश।

पिथौरा 9.10.2026 आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पिथौरा नगर के थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के बीच आगामी पर्वों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
समय-सीमा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए
एसडीओपी अजीत ओगरे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में गरबा उत्सव पारंपरिक रूप से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी आयोजकों से अपील की कि कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित समय-सीमा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ ही, त्यौहारों और विसर्जन के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह रहे उपस्थित


बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम शुभम देव, तहसीलदार मोहित अमिला,एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी एवं शीतला समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सुरेश बंसल,रजिंदर खनूजा,नंद किशोर अग्रवाल,परमीत सिंह माटा,कुलजीत अजमानी,राजेंद्र सिन्हा,विजय गुप्ता,जतिन ठक्कर,रमेश श्रीवास्तव,लोचन चौहान,सुमित अग्रवाल,जितेंद्र सिंह,गोपाल शर्मा,विकास अग्रवाल,सतीश ध्रुव,जतिन ठक्कर,सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!