Home » Uncategorized » बिलाईगढ़ विधानसभा के धनसीर मंडल कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर।

बिलाईगढ़ विधानसभा के धनसीर मंडल कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर।

बिलाईगढ़ 9.10.2026 :बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलीहा स्थित गोंडवाना समाज भवन में धनसीर मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री निल कुमार पटेल के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में विधायक कविता प्राण लहरें ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए।बैठक में बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाकेश्वर देवांगन, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, बिलाईगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष भट्ट, सलीहा सरपंच कन्हैया टंडन, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, किसान नेता सरधा पटेल, जिला कांग्रेस सचिव धनसाय साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बृजमोहन चंद्रा, धनसीर मंडल प्रभारी संतोष यादव, पुरगांव मंडल अध्यक्ष अरविंद मनहरण, नगरदा मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पीरदा मंडल अध्यक्ष डीशू सिदार तथा नगर बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव,मिथलेश लहरें, हसवंत जांगड़े, अल्पसंख्यक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इलू खान, जय चंद्रा, पुरुषोत्तम साहू, सुरेंद्र नेताम, छबि साहू, सलीम नवरत्न, प्रेमसिंग ठाकुर, मनोज नेताम, संतोष सिदार, उत्तरा जगत,पवन बरिहा, उत्तम बरिहा, बदरी मैत्री, राजकुमार, अंजोर सिंह बरिहा, गणेश राम नेताम, रमेश साहू, राजू बरिहा, अशोक नेताम,बल्लि मैत्री सहित बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।विधायक कविता प्राण लहरें की उपस्थिति में जनसमस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चाबैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!