
बारनवापारा 2.10.2023 बलौदाबाजार वनमंडल के बारनवापारा के समीप तुरतुरिया में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-स्वच्छता की ओर एककम के तहत तुरतुरिया वाल्मीकि आश्रम, वन परिक्षेत्र बल्दाकछार में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें लोगों को अपने-अपने स्तर पर प्रत्येक जगह एक दूसरे के सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अपनी कर्तव्यों का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया यह अभियान स्वच्छ सुंदर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में मनाया गया इसमें स्वच्छ परिसर स्वच्छ पर्यावरण सुंदर तुरतुरिया का स्लोगन दिया गया आज की इस स्वच्छता अभियान और गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार पंकज कमल, बारनवापारा अभ्यारण के अधीक्षक कृषाणु चंद्राकर, उप वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार निश्चल चन्द्र शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवन लाल साहू, वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार राहुल उपाध्याय, सहित तुरतुरिया वन प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण, एवं भारी संख्या में स्थानीय एवं आसपाऊके स्कूल के छात्र छात्राएं स्थानीय ग्रामीण जन एवं वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे































