Post: गढफुलझर में हुई भाजपा की अहम बैठक, आगमी कार्यक्रम पर हुई चर्चा भाजपा समर्थित प्रत्याशी का पूर्ण समर्थन करने बनाई रणनीति।

गढफुलझर में हुई भाजपा की अहम बैठक, आगमी कार्यक्रम पर हुई चर्चा भाजपा समर्थित प्रत्याशी का पूर्ण समर्थन करने बनाई रणनीति।

102 Views

बसना। दिनाँक 05.10.2023 को भाजपा संगठन के द्वारा 03:30 बजे से 06:30 बजे तक रणेश्वर राम चंडी मंदिर में बैठक हुआ जहाँ भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के विषय में चर्चा हुआ जो तय किया गया कि दिनाँक 10.10.2023 को पिरदा मंडल में मंडी प्रांगण में किसान सम्मेलन, दिनाँक 12.10.2023 को महिला सम्मेल मंडी प्रांगण में तथा दिनाँक 14.10.2023 बसना मंडल अध्यक्ष में नव मतदाता सम्मेलन मंडी प्रांगण में करने हेतु बैठक में चर्चा किया गया है।जिसमें पूर्व विधायक व वर्तमान विधानसभा प्रभारी त्रिलोचन पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सांकरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, जगदीश प्रधान, जुगल किशोर प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिरदा मंडल बसंती प्रधान, जगदीश प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू महामंत्री बसना मंडल अभिमन्यु जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सोमनाथ पांडे, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा पूर्व पार्षद मुरारी अग्रवाल, चंद्र कुमार पटेल, भाजयुमो अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सांकरा महामंत्री रामलाल मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहु, कामेश बंजारा, हरजिंदर सिंह हरजु, जितेंद्र सिंह बंटी, खोलबहरा निराला गड़पटनी सरपंच, धानामाली साव कुरचुंडी, शिवप्रसाद डड़सेना, हरजिंदर सिंह हरजू शामिल हुए।

भाजपा की संभावित दुसरी सूची में बसना से डॉ.सम्पत अग्रवाल का नाम पर समर्थकों में दिखा उत्साह

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दुसरी संभावित सूची जारी कर दी गई है। जिसमें बसना विधानसभा से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल का नाम आने से बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह “अब नई सहिबो – बदल के रहिबो” तथा भाजपा जिंदाबाद के नारे के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए पुरजोर समर्थन कर रहें हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हरजिंदर सिंह (हरजू) ने कहा कि भाजपा जिसे भी बसना विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करते हैं उनका पूरा पूरा समर्थन एवं सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post