Post: पिथौरा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर वन्य जीव का अवैध शिकार..वन अमले जांच में जुटी..

पिथौरा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर वन्य जीव का अवैध शिकार..वन अमले जांच में जुटी..

634 Views

पिथौरा।4.05.2026 महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत पिलवापाली के जंगल से वन्य प्राणी हिरण के अवैध शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है मामले की प्रारंभिक जांच में वन अमले ने जांच के दौरान दबिश देकर मृत जंगली जानवर की अवशेष बरामद किया गया है जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हाइटेंशन विद्युत तार फ़ैला कर शिकार किये जाने की आशंका ब्यक्त की जा रही है साथ में अवैध शिकार में संलिप्त दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है की इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं जिसकी पता तलाश करने वन विभाग ने सघन सर्च आपरेशन चला रही है एवं वन अमले जल्द से जल्द फरार दोनों आरोपीयों की भी गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।

प्रारंभिक जांच मे यह घटना वन्य जीव के संगठित शिकार करने का मामला प्रर्दशित हो रही ही वन अमले पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए मामले पर अलग अलग पहलू से जांच कर रही है।
अब देखना होगा की पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में वन अमले को और कितना समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post