Post: 27 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर बड़ौदा आरसेटी में 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन।

27 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर बड़ौदा आरसेटी में 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन।

13 Views

महासमुंद 02 अप्रैल 2026/ बड़ौदा आरसेटी महासमुन्द में 28 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित 31 दिवसीय निरूशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 27 युवतियों ने भाग लिया एवं प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए सिलाई कार्य में दक्षता प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई की आधुनिक तकनीक, मशीन संचालन, डिजाइनिंग तथा स्वरोजगार स्थापित करने से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

जनपद अध्यक्ष ने दिए प्रमाण पत्र


समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर तथा संस्थान के निदेशक श्री टूटू बेहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान ने कहा कि बडौदा आरसेटी महासमुन्द में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवतियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने युवाओं एवं युवतियों को प्रेरित किया तथा बिहान समूह से जुड़कर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!