
सरायपाली/लोचन चौहान 09 नवंबर 2024/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक द्वारा जनपद पंचायत सरायपाली से प्राप्त प्रतिवेदिन के अनुसार ग्राम पंचायत कोटद्वारी के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार 08 नवंबर 2024 को सचिव श्री वृन्दावन बांक कार्यालयीन समय में अनुपस्थित थे। श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का शराब सेवन करते हुए फोटो वायरल हुआ है तथा शराब के नशे में कार्यालयीन समय में सड़क में घूमते हुए पाया गया है, जिसके कारण इस कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है, जो छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत है। अतः श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोटद्वारी, जनपद पंचायत सरायपाली के उक्त कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री बांक ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत महासमुंद निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

बसना में अब नेत्र रोग संबंधित सभी बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रतिदिन एवं जल्द ही ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी ।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में नए आयाम स्थापित करते आ रहा है, इसी कड़ी में नेत्र रोग विभाग की शुरुआत की गई है जिसमें 15 वर्षों से अधिक अनुभवी रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर डॉक्टर मेजर नीलम भगत मैडम जो की नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन है ,उनकी सेवाएं अब प्रतिदिन अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक रहेंगे और साथ ही साथ दिनांक 10 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक निशुल्क नेत्र रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया है ।ऑपरेशन के चिन्हित मरीजों को तिथि दे दी जाएगी, एवं शीघ्र ही उनके आंखों का ऑपरेशन भी बसना में शासन की योजनाओं के तहत ,बीजू कार्ड द्वारा निशुल्क किया जाएगा। संपर्क 7773086100,
7024631494


