Post: छ.ग.के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुरातत्व नगरी सिरपुर का किया भ्रमण।

छ.ग.के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुरातत्व नगरी सिरपुर का किया भ्रमण।

406 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 30 अगस्त 2024 / महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका महासमुंद प्रवास के दौरान  आज शाम पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए। ज्ञात है यह मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है। जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी मे किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए। राज्यपाल श्री डेका ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी, एडिशनल एसपी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू उपस्थित थे।

मंदिरों के निर्माण शैली को देखकर हुए अभिभूत

लक्ष्मण मंदिर, तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का किया अवलोकन

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आम पेड़ का किया रोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post