Post: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमचा व मिनी स्टेडियम में हॉकी का आयोजन।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमचा व मिनी स्टेडियम में हॉकी का आयोजन।

164 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 30 अगस्त 2024/ खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, जिला हॉकी संघ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के तत्वाधान में 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में खेल दिवस समारोह हर्ष के साथ मनाया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में हॉकी खेल आयोजन कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की को याद किया एवं उत्साह के साथ हॉकी खेल का आयोजन किया गया। जिला हॉकी संघ द्वारा स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में फ्लड लाइट हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि हॉकी मिनी वर्ग प्रतियोगिता में बेमचा की टीम विजेता बना व जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में महासमुंद जिला हॉकी टीम विजेता बना। आयोजन के अतिथि यशवंत चंद्राकर व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, सचिव राजेश दीवान ने विजेता खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। अतिथियों एवं निर्णायकों का सम्मान किया गया। आयोजन में बेस्ट प्लेयर के रूप में राहुल ध्रुव को सम्मानित किया गया। आयोजन को संपन्न करने में निर्णायक दुर्गेश कन्नौजे, दुलामनी रौतिया की भूमिका रहीं। आयोजन को सफल बनाने में सेवन दास मानिकपुरी, छन्नू लाल साहू, पप्पू यादव, राहुल, ईश्वर ध्रुव, मनिश्वर यादव, राजेंद्र, वेद प्रकाश, मेघा दुबे, हर्षिता कन्नौज एवं खिलाड़ियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post