Post: कर्मचारी नेता “विपिन प्रधान”पर लगा छेड़छाड़ का आरोप,पुलिस ने BNS के धारा 74 के तहत की FIR दर्ज।

कर्मचारी नेता “विपिन प्रधान”पर लगा छेड़छाड़ का आरोप,पुलिस ने BNS के धारा 74 के तहत की FIR दर्ज।

759 Views

पिथौरा (लोचन चौहान)जिले के सरकारी महिला कर्मचारियों में छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में कोमाखान कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप एक सरकारी कर्मचारी ने लगाया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ है। और एक मामला सांकरा थाना से सामने आ गया है। यहां एक शासकीय महिला कर्मचारी ने शासकीय कर्मचारी नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सांकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बता दें, महिला सीएचओ ने सांकरा पुलिस को छेड़छाड की शिकायत की है। कर्मचारी नेता समेत प्रभारी खंड विस्तार एवम प्रशिक्षण अधिकारी के रूप पद पर कार्यरत विपिन प्रधान पर सांकरा पुलिस ने धारा 74 BNS दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपी कर्मचारी पिथौरा का रहने वाला है।

सांकरा पुलिस ने बताया घटना शुक्रवार 13 तारीख करीब 2 बजे की है। पीड़िता ने उक्त आरोपी को जबरन हांथ बांह पकड़ने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है अभी जांच विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!