Post: सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी,सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी के साथ स्ट्रांग रूम हुआ सीलबंद।

सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी,सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी के साथ स्ट्रांग रूम हुआ सीलबंद।

153 Views

महासमुंद/(छत्तीसगढ़ सृजन) 27 अप्रैल । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री प्रभात मलिक की उपस्थिति में चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया। स्ट्रांग सील के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रवि साहू,उमेश साहू ,सृष्टि चन्द्राकार ओंकारेश्वर सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी कराई गई है।

महासमुंद लोकसभा के प्रत्याशियों की संसद पहुंचने का पिटारा कड़ी सुरक्षा में, 4 जून को खुलेगी पिटारा

इन चारों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर श्री मलिक ने अधिकारियों सहित स्ट्रांग रूप , एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post