Home » Uncategorized » सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया आशीर्वाद का दीया

सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया आशीर्वाद का दीया

महासमुंद, 18 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति आभार की भावना को दीपों की रोशनी के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए महासमुंद जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों और ग्राम पंचायतों तक “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित किया गया। दीपों की रोशनी से जिले के अनेक स्थानों पर उल्लास, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का वातावरण दिखाई दिया।

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम आधारित रंगोली से सजा आशीर्वाद का दीया
इस अवसर पर विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं को केंद्र में रखते हुए आकर्षक थीम आधारित रंगोलियां बनाई गईं। रंगोलियों में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वी.बी.जी. राम जी योजना, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, बिहान दीदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों और हितग्राहियों के जीवन में आए बदलावों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के बीच सजाए गए आशीर्वाद के दीयों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बना दिया।
जिले के विभिन्न स्थानों पर हितग्राहियों ने स्वयं दीप प्रज्ज्वलित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कई स्थानों पर ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने एक साथ दीप जलाकर सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

कहीं हितग्राहियों ने जलाया दीप, तो कहीं हुआ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख मंदिरों, शहीद स्मारकों, आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों एवं शासकीय कार्यालयों में भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के साथ जलाए गए दीपों से इन स्थानों पर विशेष वातावरण निर्मित हुआ। शहीद स्मारकों पर प्रज्ज्वलित दीपों के माध्यम से राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

गांवों में आशीर्वाद के दीये के साथ बनाई गई योजनाओं की थीम आधारित रंगोलियों ने विकास की कहानी को लोककला से जोड़ने का काम किया। कहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के घरों की झलक रंगोली में दिखाई दी, तो कहीं स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सड़क, आजीविका और जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया।
इस अवसर पर नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, समर्पण और विकास के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक दीप से अनेक दीपों तक फैली रोशनी ने जिले में जनभागीदारी, सेवा भावना और विकास के प्रति विश्वास का संदेश दिया।

मंदिरों, शहीद स्मारकों, आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों एवं शासकीय कार्यालयों में भी जगमगाए दीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>